फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Killers of Dalit daughter should be hanged

दलित बेटी के हत्यारों को दी जाए फांसी

Wed, 30 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Killers of Dalit daughter should be hanged
चुर्क पुलिस लाइन के सामने प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और हाथरस में बलात्कार कर दलित बेटी की हत्या के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और हाथरस में दलित बेटी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। दलित बेटी से बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। कड़ी कार्रवाई की जगह पुलिस ने आठ दिन तक एफआईआर नहीं लिखी। लड़की को छह दिनों तक नॉर्मल वार्ड में रखा गया और एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए नहीं भेजा गया। आखिरकार दलित बेटी की मौत हो गई। कहा महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है, बलात्कार व हत्याएं हो रही हैं। अरविंद सिंह व कमलेश ओझा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कहा कि गांव में जब लड़की का शव पहुंचा तब परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव मांगा लेकिन सरकार के आदेश पर रात के 2.30 बजे लड़की के शव को जला दिया गया। उसके परिजनों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महासचिव उषा चौबे व महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र पासवान, नामवर कुशवाहा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, बद्री गोंड़, शत्रुंजय मिश्रा, प्रमोद पांडेय, बंशीधर पांडेय, अमित चतुर्वेदी, सेतराम केशरी, सूरज यादव, आशुतोष दुबे, शैलेंद्र चतुर्वेदी, संतोष गोंड़, अमरनाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस की घटना के विरोध में सपा का प्रदर्शन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना और प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में बुधवार को पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रामजानकी मंदिर के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन मुकदमा तक दर्ज नहीं कर रही है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा, शिवम, मंदीप पटेल, फिरोज, दीपक, राकेश भारती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed