{"_id":"21ef7d4d794d7ab11fe111e5e9af00ba","slug":"kill-the-snake-and-her-27-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने मार डाले सांप और उसके 27 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने मार डाले सांप और उसके 27 बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असनहर गांव में बुधवार की सुबह एक सांप दिखाई देने पर लोगों ने उसे मार दिया। इस दौरान उसके अंडे भी फूट गए और सांप के बच्चे निकलकर इधर-उधर भागने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
लोगों ने अंडे से निकले 27 नन्हे सांपों को भी मार डाला। जबकि सांप के कुछ बच्चे भाग गए। असनहर गांव निवासी उमेश कुमार बुधवार की सुबह अपने घर के सामने दरवाजे पर साफ सफाई कर रहे थे। झाड़-झंखाड़ हटाने के दौरान एक बड़ा सांप उन्हें दिखा। उन्होंने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की सहायता से उमेश ने सांप को मार दिया। इस दौरान वहां मौजूद सांप के अंडे भी फूट गए और दर्जनों नन्हे सांप इधर-उधर भागने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने डंडे से नन्हे सांपों की भी जान ले ली। बताया जा रहा है कि लोगों ने अंडे से निकले 27 नन्हे सांप मार डाले, जबकि कुछ भाग गए।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर वन रेंजर एसपी सिंह ने बताया कि डंडे की चोट से अंडे टूट गए होंगे। इसके चलते नन्हें सांप बाहर निकल आए होंगे।