फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Khalasi's body found in Chhattisgarh's Lujki Valley

लुजकी घाटी छत्तीसगढ़ में लापता खलासी का मिला शव

Mon, 08 Feb 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Khalasi's body found in Chhattisgarh's Lujki Valley
बभनी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक कंपनी से ट्रक पर सरिया लोड कर बाहर निकले चालक की हत्या कर दी गई थी और तब से ही खलासी लापता था। रविवार की शाम खलासी मजारे आलम (18) का भी शव छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के लुजकी घाटी स्थित झाड़ी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

19 जनवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक कंपनी से सरिया लोड कर बाहर निकले चालक नजीर अहमद (43) की हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका भतीजा खलासी मजारे आलम लापता था। 20 जनवरी को चालक का शव धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के एक तालाब से बरामद किया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार लापता खलासी की तलाश में जुटी थी। घटना के 18 दिन बाद खलासी मजारे आलम का शव रविवार की शाम को अंबिकापुर से छह किमी आगे लुजकी घाटी के झाड़ी में मिला। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि शव देखने से लग रहा था कि मजारे आलम की हत्या एक सप्ताह पहले करके फेंकी गई है। उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर उसे जलाने का भी प्रयास किया गया है। पुलिस ने सूचना परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही मजारे आलम के परिजन मौके पर पहुंच गये हैं। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया है। पंद्रह दिन पहले चाचा की हत्या और बाद में भतीजे की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। उधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में धरमजयगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर जेम्स कुजूर ने बताया कि खलासी का शव अंबिकापुर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed