{"_id":"5966676d4f1c1b62068b478a","slug":"keeping-vigil-from-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख से होगी निगहबानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख से होगी निगहबानी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीसी कैमरे का पुटेज देखती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवर यात्रा में कांवरियों के वेष में शामिल अराजक तत्वों को चिह्नित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार तक सीसी कैमरे लगाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।बताते चले कि दस जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है। प्रत्येक सोमवार को शिवद्वार में सुप्रसिद्ध उमा-माहेश्वर मंदिर, रौप में पंचमुखी महादेव मंदिर, कंडाकोट पहाड़ी पर गिरिजा मंदिर, गौरीशंकर गांव के शिव मंदिर, बरैला के भोले शंकर मंदिर में कांवरियां जलाभिषेक करते है।ं
शुक्रवार को विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित राम सरोवर, मिर्जापुर के बैरिया घाट एवं चुनार से गंगाजल लेकर कांवरिया शिवालयों के लिए रवाना होते हैं। सर्वाधिक तीसरे एवं चौथे सोमवार को कांवरियों की भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार तक जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा सीसी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर रात मेें कांवरियां ठहरते हैं उन जगहों पर प्राथमिकता के आधार पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा रास्ते भर जरूरत के अनुसार कैमरे लगेंगे। कहा कि कुछ मकान मालिकों से वार्ता कर उनके मकानों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एएसपी मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित और नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह को सौंपी गई है।