फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Keep documents with you if you have more than 50 thousand cash

50 हजार से अधिक नकदी हो तो साथ रखें दस्तावेज

Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Keep documents with you if you have more than 50 thousand cash
विधानसभा चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए प्रशासन ने 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर चलने पर रोक लगाई है। इससे अधिक किसी के पास नकदी मिलती है तो उसे ठोस कारण भी बताने होंगे। संतोषजनक जवाब न देने वालों की धनराशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम टीके शिबू ने राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्दी विधान सभा क्षेत्र में 36 उड़न दस्ते का गठन किया है। इसके अलावा 144 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। उन्होंने उड़ने दस्ते और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव को कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के पास 50 हजार से अधिक नकदी मिलती है तो उसे ठोस कारण बताने होंगे। कहा कि रुपये के संबंध में सही जानकारी नहीं देने वालों की धनराशि जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed