फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Keep an eye on the oxygen level of home isolate patients

होम आइसोलेशन में आक्सीजन लेवल पर रखें नजर

Fri, 09 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the oxygen level of home isolate patients
सोनभद्र। कोरोना का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर होता है। ऐसे में मरीजों को जल्दी-जल्दी सांस लेनी पड़ सकती है और थकान महसूस हो सकती है । इसके लिए जरूरी है कि खानपान पर खास ध्यान दें और रोजाना व्यायाम करें। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के आक्सीजन स्तर की जांच करते रहना चाहिए ।
विज्ञापन

कहा कि आक्सीजन का स्तर 95 से अधिक है तो परेशान होने की कोई बात नहीं लेकिन यह 90 से 94 के बीच होता है तो तत्काल कंट्रोल रूम या चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए । आक्सीजन स्तर गिरने से दिक्कत हो सकती है और अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता सकता है । सीएमओ ने कहा कि सीने में दर्द व भारीपन, मानसिक भ्रम की स्थिति, बोलने में दिक्कत, चेहरे या किसी अंग में कमजोरी और होंठों व चेहरे पर नीलापन आने पर कंट्रोल रूम या तो चिकित्सक को बताना जरूरी होगा। कोविड पाजिटिव मरीजों को पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लब्स, सोडियम हाइपोक्लोराईट साल्यूशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुएं रखनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed