फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kavi Sammelan held in NCL Bina, poets decorated the gathering with their poetries

एनसीएल बीना में हुआ कवि सम्मेलन, अपनी रचनाओं ने कवियों ने सजाई महफिल

Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan held in NCL Bina, poets decorated the gathering with their poetries
एनसीएल बीना क्षेत्र के संस्कार भवन में शनिवार रात वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। कवियों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कविता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

दिल्ली से आई ख्यातिलब्ध कवयित्री डॉ. कीर्ति काले ने कामकाजी महिलाओं की स्थिति पर ‘संतुलन इस तरह संभलता है, जब भी बाहर कदम निकलता है, खुद को घर में ही छोड़ देती हूं, घर मेरे साथ-साथ चलता है...’ सुनाकर वाहवाही लूटी। गोरखपुर के गीतकार मनमोहन मिश्र ने ‘सच्चे प्रेम में रहता है वो, बच्चों की किलकारी में, पगली दुनिया ढूंढ रही है, उसको चारदीवारी...’ में सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इनके अलावा दिनेश बावरा मुंबई, चंदन राय, राधेश्याम भारती, मनमोहन मिश्र, डॉ. धर्मप्रकाश, पंकज प्रखर, भूषण त्यागी ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाएं पढ़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह, डीएम टीके शिबू, सीसीएफ मिर्जापुर आरएन झा, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, अध्यक्ष कृति महिला मंडल बिंदु सिंह और उपाध्यक्ष सुचंद्रा सिन्हा आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने अध्यक्षता की। महाप्रबंधक (बीना) एलपी गोडसे ने स्वागत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed