फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kartik and Palak joint winners in Science-Maths Quiz Competition

Sonebhadra News: विज्ञान-गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कार्तिक और पलक संयुक्त विजेता

Sun, 08 Feb 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kartik and Palak joint winners in Science-Maths Quiz Competition
दुद्धी। ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी में रविवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय की ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कार्तिक कुमार (कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज) और पलक शर्मा (कंपोजिट विद्यालय दुद्धी) ने 94 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। नवनीत कुमार द्वितीय और गुलनाज परवीन तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा संध्या कुमारी, प्रिंस कुमार, रागिनी कुमारी, सौम्या कुमारी, आयुष कुमार और अवरोज फातिमा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेंद्र यादव, रामरक्षा, राजेश झा, जितेंद्र चौबे, लल्लूराम, अवधेश कन्नौजिया आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed