फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Karate players showed talent on Olympic Day

ओलंपिक दिवस पर कराटे खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 24 Jun 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Karate players showed talent on Olympic Day
विश्व ओलंपिक दिवस पर गांधी स्मारक निधि सलखन के परिसर में सोनभद्र सोतेकान कराटे एसोसिएशन के संयोजन में कराटे प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने इसमें उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ी शिवम भारती, ओमप्रकाश, विकास, विजय, आलोक कुमार, श्रवण कुमार, कुशाग्र जायसवाल, पीयूष मोदनवाल, अभियान, श्रेया मोदनवाल, सुहानी जायसवाल आदि ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य कोच सुरेश पाल, कराटे ट्रेनर किशन राज, सुगवंत भारती ने बताया कि बीते माह वाराणसी में हुए कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्टेट लेवल टूर्नामेंट में दो स्वर्ण, दो कांस्य सहित कुल चार पदक जिले के खिलाड़ियों को मिले थे। अब खिलाड़ी नेशनल लेवल टूर्नामेंट के लिए प्रतिदिन पसीना बहा रहे हैं। ओलंपिक दिवस पर खेलों के प्रति जागरुकता लाने के लिए यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed