{"_id":"628537acf4b4a82be3000d48","slug":"kanhar-project-three-out-of-16-gates-completed-sonbhadra-news-vns654254830","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर परियोजना : 16 में से तीन गेट का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर परियोजना : 16 में से तीन गेट का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने बुधवार को मुख्य बांध पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान 16 फाटक वाले निर्माणाधीन डैम के तीन गेट का काम पूरा होने पर प्रसन्नता जाहिर की। शेष कार्य को भी इसी गति के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्य अभियंता ने पत्थर, मिट्टी और पानी के स्वभाव के अनुरूप बाई रॉकफिल का कार्य शुरू कराने को लेकर अफसरों से चर्चा की। परियोजना में हो रहे ग्राउटिंग व ट्रीटमेंट कार्य को लेकर भी चर्चा के साथ बांध बांधने की प्रक्रिया पर जल्द अंतिम निर्णय लेने की बात कही। निरीक्षण के बाद कार्यदायी संस्था के अफसरों के साथ फील्ड हॉस्टल में बैठक की। उन्होंने मुख्य बांध के डेस्क स्लैब का कार्य पूर्ण करने, हाइड्रोलिक फाटक व बाई रॉकफिल शुरू करने के पूर्ण नदी में ग्राउटिंग एवं ट्रीटमेंट का काम समाप्त कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। निर्देशित किया कि वे जून के पूर्व नदी के बीच होने वाले सभी कार्य पूर्ण कर लें, जिससे नवंबर से बांध बांधने की प्रक्रिया शुरू किया जा सके। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पूर्व वह अधीक्षण अभियंता सीमांत अग्रवाल के साथ स्पिलवे, डेस्क स्लैब, गेट व पत्थर पिचिंग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर एक्सईएन एसपी चौधरी, राम आशीष, विनोद कुमार, एई संजय गुप्ता, टीएन झा, आशुतोष मिश्रा, राजकुमार शर्मा, जेई रतन श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे।