फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanbing by police and CRPF personnel

पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने की कांबिंग

Wed, 20 May 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Wed, 20 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kanbing by police and CRPF personnel
नक्सलियों की बिहार सीमा पर आए दिन हो रही चहलकदमी के मद्देनजर बुधवार को पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने संयुक्त कांबिंग की। छह घंटे बिहार सीमा के बीहड़ों में जवानों ने कांबिंग की, कोई भी नक्सली नहीं पकड़ा गया। इस दौरान जवानों ने जंगल के रास्ते से गुजरने वालों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन



एएसपी नक्सल रामयज्ञ यादव ने बताया कि बिहार सीमा पर नक्सलियों की चहलकदमी के मद्देनजर एसपी शिवशंकर यादव के निर्देश पर बुधवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के साथ संयुक्त कांबिंग की गई। इस दौरान मांची थाना क्षेत्र के सूअरसोत, धोबी, उजरिया, बाकी, बरवारी और रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा, तेनुआ, करही के जंगलोेें में जवानों के साथ कांबिंग की गई। जंगली रास्ते से कोई भी व्यक्ति आता दिखाई दिया तो उसकी सघन तलाशी भी ली गई। इसके अलावा लौटते समय ग्रामीणों से मुलाकात कर नक्सलियों के बारे में जानकारी हासिल की गई। ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया और समस्या समाधान का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन




नक्सलियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए ग्रामीणों से आग्रह किया गया। कांबिंग करने वालों मेें सीओ सदर लक्ष्मण राय, एसओ मांची मातादीन कनौजिया, एसओ रायपुर सुनील सिंह, सीआरपीएफ के उप कमांडेंट शमीमुद्दीन शेख, मांची कंपनी कमांडर राम प्रसाद मीना, सूअरसोत चौकी प्रभारी बेंकटेश तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed