{"_id":"5831f0234f1c1bba06b39e64","slug":"kae-leave-sbi-atms-of-other-banks-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई काे छोड़ कर अन्य बैंकों के एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई काे छोड़ कर अन्य बैंकों के एटीएम खाली
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई काे छोड़ कर अन्य बैंकों के एटीएम खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बैंकों की बंदी के बावजूद लोग रुपये निकालने के लिए परेशान रहे। राबर्ट्सगंज में स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड़कर किसी भी बैंक का एटीएम नहीं खुला। इससे एसबीआई के एटीएम पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। यहां शाम तक एटीएम से पैसा निकालने के लिए लोगों मेें होड़ सी मची रही।पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये की नोट बंदी के बाद लोगों में पुरानी नोटों को जमा करने की होड़ मची थी। करीब एक सप्ताह तक लोग रुपये जमा करने में ही परेशान रहे।
बैंकों में ज्यादा रुपये न आने की वजह से लोगों को रुपये मिल रहे हैं। किसी को दस हजार रुपये की जरूरत हो तो उसे महज पांच हजार रुपये ही दिया जा रहा था। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार को बैंक बंदी के बावजूद सभी बैंकों के एटीएम खुले रहेंगे। लेकिन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। सुबह जब लोगों ने एटीएम का रूख किया तो ज्यादातर लोग चक्कर ही काटते रह गए। पता चला कि राबर्ट्सगंज में एसबीआई को छोड़कर किसी भी बैंक का एटीएम नहीं खुला है।
वह भी एसबीआई की सिविल लाइन रोड पर स्थित शाखा का एटीएम खुला पाया गया। यहां सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई और शाम तक लोग रुपये निकालते रहे। बीच में दोपहर बाद करीब एक बजे से एक घंटे के लिए एटीएम पर भीड़ नहीं रही लेकिन दो बजे के बाद फिर कतार लग गई। शाम तक लोगों के रुपये निकालने का क्रम जारी था। उधर लोगों ने नगर के अन्य एटीएम का चक्कर काटा तो ज्यादातर के शटर गिरे रहे।