फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   K?rya bahi?k?ra s? sk?l?? para la?ak? t?l?

कार्य बहिष्कार से स्कूलों पर लटके ताले

Tue, 15 Sep 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 15 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
K?rya bahi?k?ra s? sk?l?? para la?ak? t?l?
हाईकोर्ट से समायोजन रद्द होने से भड़के शिक्षामित्र विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। विद्यालयों को बंद कर शिक्षामित्रों ने पूरी तरह से पठन-पाठन बाधित कर दिया है। एकल अध्यापक वाले वह विद्यालय जहां शिक्षामित्र समायोजित होने के बाद तैनात किए गए थे, पूरी तरह से बंद हो गए हैं। मंगलवार को शिक्षामित्रों ने जिले भर में प्रदर्शन किया। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार चोपन ब्लाक के बिल्ली मारकुंडी प्राथमिक विद्यालय पर सैकड़ों की संख्या में मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया एंव प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। इस मौके पर गैमन प्रसाद, राजकुमार, दिनेश यादव, मनीष पाठक, मोतीचंद्र, दिवाकर, पवन सिंह, बाबूलाल, प्रशांत कुमार, सालिकराम, सुनीता, रेहाना, दीपमाला मौजूद रहे। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में तैनात शिक्षामित्रों ने चतरा बीआरसी पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। धरना के दौरान शिक्षामित्र अवधेश कुमार जायसवाल अचेत हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा में भर्ती कराया गया है। शिक्षामित्रों ने पक्ष में निर्णय होने तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार का एलान किया है। इस मौके पर अशोक पांडेय, अजीत सिंह, सत्येंद्र त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, विनीता शर्मा, रीता पांडेय, अनीता सिंह, सुनील सिंह मौजूद रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षामित्रों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर बीआरसी बभनी पर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि ठोस निर्णय होने तक आंदोलन चलेगा। इस मौके पर राम गोविंद, रेहाना खातून, सुरेंद्र कुमार, नीरा देवी, चंद्रशेखर, नंदलाल, सूर्यमणि, सरोज देवी मौजूद रहीं। वैनी, खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षामित्रों ने नगवां ब्लाक के बीआरसी सेमरिया पर धरना-प्रदर्शन किया और समायोजन की मांग उठाई। यहां शांति, रेखा, रत्ना, सीता, रानी देवी, राधिका, अरुण केशरी मौजूद रहे। चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षामित्रों ने मंगलवार को विद्यालय बंद कर कार्य बहिष्कार किया। ब्लाक अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक की। इस मौके पर दिलीप कुमार, परमेश्वर, रामजीत, रामनरेेश, रंजीत, आशा, नाजिया, नूरजहां, अनीता मौजूद रहीं। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर बैठक कर निर्णय लिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वे कार्य से विरत रहेंगे। यहां प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में तहसील दिवस पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अशोक चौबे, संजय चौरसिया, दिनेश केशरी, पुष्पा, पूनम मौजूद रहीं। म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार म्योरपुर ब्लाक के आठों न्याय पंचायतों पर शिक्षामित्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस निकालकर म्योरपुर कस्बा में हवाई पट्टी के पास प्रदर्शन किया। बीआरसी देवरी पर सभा की गई। यहां अजय कुमार सिंहन, शालिनी जायसवाल, अनीता यादव, प्रज्ञा शाही, वीरेंद्र देव, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed