{"_id":"60213e018ebc3e27ee32be51","slug":"joint-transport-organization-front-strike-continues-for-second-day-on-freight-hike-sonbhadra-news-vns5734791197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़ा वृद्धि को लेकर दूसरे दिन भी संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़ा वृद्धि को लेकर दूसरे दिन भी संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा की हड़ताल जारी
विज्ञापन
अनपरा। किराया वृद्धि के लिए संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा की तरफ से रविवार से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन सोमवार को भी ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा के पदाधिकारियों ने एनसीएल के सभी खदान बैरियरों पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा के पदाधिकारी आद्या प्रसाद मिश्रा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर जब तक हमारी मांगों को नहीं मानते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई पर भाड़ा पांच साल पुराना दिया जा रहा है जिससे वाहन मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आलम यह है कि वाहन मालिकों को वाहन के किस्त व टैक्स देने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजी रोटी के नाम पर ट्रांसपोर्टर वाहन संचालकों का शोषण कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त करना अब मुश्किल हो गया है। कहा कि महंगाई के इस दौर में भाड़ा वृद्धि के प्रति ट्रांसपोर्टर अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा के पदाधिकारियों ने बीना खदान बैरियर के पास बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर राकेश यादव, हरिकृष्णा सिंह, लालसा राम, दीपक कुमार सिन्हा, मनोज सिंह, फहीम खान, दिनेश सिंह आदि रहे।
हड़ताल से एक हजार वाहनों के थम गए हैं पहिये
अनपरा। संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण सिंगरौली और सोनभद्र के एनसीएल की खदानों के इर्द-गिर्द लगभग एक हजार वाहन खड़े हैं जिसमें बीना बैरियर पर लगभग 200 वाहन कोयला लोड खडे़ हैं जिन्हें उन्नाव, झांसी, चंदासी मंडी, इलाहाबाद आदि स्थानों पर जाना है। हड़ताल की वजह से यह भी बीना में फंसे है। फंसे चालकों की मुसीबतें भी बढ़ने लगी हैं। खाना पीना व खड़े वाहनों से डीजल व बैटरी की चोरी एक समस्या बन गयी है। रविवार की रात्रि बीना बैरियर के पास खड़े तीन वाहनों से चोरों ने डीजल और बैटरी चोरी कर लिए।