फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jingurdh first position and an Nigahi

झिंगुरदह आैर निगाही प्रथम स्थान पर रहे

Mon, 21 Nov 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 21 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनसीएल की तृतीय अंतर परियोजना विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। कंपनी की झिंगुरदा परियोजना में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में एनसीएल परिक्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कुल आठ वर्गों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को झिंगुरदा परियोजना के  महाप्रबंधक एसके गोमास्ता ने किया। प्रतियोगिता में आठ स्पर्धाओं  में एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों की टीमों ने भाग  लिया। भजन स्पर्धा में केंद्रीय कर्मशाला, जयंत के सुमन शुक्ला ने और तबला  स्पर्धा में झिंगुरदा के मयंक ने प्रथम स्थान हासिल किया। कव्वाली में  निगाही की टीम और लोक नृत्य स्पर्धा में झिंगुरदा की टीम अव्वल रही।  क्लासिकल सोलो डांस स्पर्धा का खिताब झिंगुरदा की रितिका सिंह ने अपने नाम  किया जबकि सिंथाइजर में एनसीएल मुख्यालय के प्रियांशु सिंह अव्वल रहे।  मुख्यालय की अनुष्का तिवारी एवं झिंगुरदा की स्वाति तिवारी संयुक्त रूप से  लाइट सांग वर्ग में विजयी बनी। निगाही के ऋषभ राय गिटार स्पर्धा में पहले  स्थान पर रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी, संचालन गुणाधर पांडेय ने कहा कि एनसीएल परिवार में रचनात्मक प्रतिभाओं की भरमार है। ऐसी प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना एनसीएल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी समझता है। इस मौके पर एसके शाह, टीबी राजू, सर्वेश सिंह, हीरा मणि यादव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed