फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   JE and Engineer will take out statewide rally on March 28

जेई और अभियंता 28 मार्च को निकालेंगे प्रदेशव्यापी रैली

Wed, 23 Mar 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
JE and Engineer will take out statewide rally on March 28
परियोजनाओं के जेई व अभियंता संघ का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। शीर्ष स्तर तक फैले भ्रष्टाचार और कर्मचारियों में भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए अभियंता प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 28 मार्च तक लगातार प्रदेशव्यापी रैली करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना के मुख्य गेट पर दोनों संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन में शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार की मार अन्य कर्मियों पर पड़ रही है। अभियंता संघ के केंद्रीय महासचिव इं. प्रभात सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन हमारे आंदोलन को नजरअंदाज करता है तो आगामी अप्रैल के पहले सप्ताह में जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य और अभियंता संघ के सदस्य तीन दिनों के लिए सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की ही होगी। इस दौरान इं. जीबी पटेल, जेई संगठन के केंद्रीय महासचिव इं. अनूप वर्मा, संरक्षक इं. हरिशंकर चौधरी, शाखा अध्यक्ष इं. सचिन राज, उपाध्यक्ष इं. सत्यम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. नित्यानंद सिंह, शाखा सचिव इं. ज्ञानेंद्र पटेल आशुतोष द्विवेदी, लेखा अध्यक्ष इं. सुरेश सिंह, प्रचार सचिव इं. दीपक विंद और अभियंता संघ से इं. अभिषेक बरनवाल, इं. विनोद कुमार, इं. राणा प्रताप मल्ल, इं. मनोज यादव, इं. अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed