फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   JDU , Congress took victory parade

जदयू, कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस

Sun, 08 Nov 2015 10:56 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
JDU , Congress took victory parade
बिहार में जदयू के महागठबंधन को मिली भारी जीत से उत्साहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। बढ़ौली चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने सभा में कहा कि बिहार की जनता ने नीतिश, लालू और सोनिया के गठबंधन को जीत देकर पूरे देश को अपना संदेश दे दिया है। यह जीत जनता और विकास की जीत है।
विज्ञापन


उधर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन कार्यालय पर बैठक की। भाजपा की हार को आम आदमी की जीत करार दिया।

बिहार में महागठबंधन जीत पर रविवार को बढ़ौली चौक पर जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से विजय जुलूस निकाला गया।

इसका नेतृत्व जदयू के जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह, अतुल पटेल, बशीर अहमद हाशमी, कांग्रेस की ओर से प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र तिवारी ऊर्फ बब्बू तिवारी, आशुतोष कुमार दूबे, शंकर दूबे और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ौली चौराहे पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिहार में नीतिश, सोनिया, लालू के नेतृत्व में जो जनता ने समर्थन दिया है वह सराहनीय है।

 जनता ने केंद्र की सरकार को झूठे भाषण का जवाब दे दिया है। जनता ने दिखा दिया है कि अब असली विकास कौन करेगा। इस मौके पर रामजी गुप्ता, शबी खां, हीरालाल मौर्य, राधेश्याम चौबे, विजय पटेल, राजेंद्र ओझा, सीताराम आदि रहे।

उधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें प्रवक्ता श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बेहद जागरूक है और हर पांच साल पर सरकार को बदल देती है।


 इस बार आम आदमी पार्टी के रूप में जनता को एक साफ  विकल्प मिलेगा जो सिर्फ प्रदेश की जनता की समस्याओं के समाधान पर बात करेगा।

जिला कोषाध्यक्ष रोहित परमार ने कहा कि हम यूपी की जनता से भी जाति धर्म से उपर उठ कर मुद्दों पर वोट देने की अपील करते हैं।

जिला संगठन प्रभारी गोविंद चौबे ने कहा कि यूपी को बीजेपी और सपा ने सालों से जहरीली और भड़काऊ राजनीति का केंद्र बना के रखा है।

पार्टी के जिला ग्रामीण प्रभारी नीरज पांडेय ने कहा कि उन्हें बिहार की जनता की समझदारी पर गर्व है। बैठक में मणिशंकर पांडेय, अशोक त्रिपाठी, संजय सिंह, समीर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed