{"_id":"65413f1b170d2a6167040afb","slug":"jarha-won-the-kabaddi-competition-by-defeating-balieri-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-5336-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बलियरी को हराकर जरहा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बलियरी को हराकर जरहा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय कस्बा स्थित खेल मैदान पर मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रथम दिन मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में जरहा के दिवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीजपुर के सूरजपाल द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर की रेस में भी जरहा के दिवाकर प्रथम और बीजपुर के आनंद दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में बलियरी के नंदलाल प्रथम, करहिया के राजू दूसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर की रेस में बीजपुर के सूरजपाल प्रथम, जबकि करहिया के जुगेश द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की रेस में 100 मीटर में करहिया की उषा प्रथम, जरहा की निक्की दूसरे, 200 मीटर की रेस में महुली की शिल्पी प्रथम, औराडांड़ की राखी द्वितीय, 400 मीटर की रेस में बलियरी की मीना प्रथम, काचन की पूनम दूसरे, 600 मीटर की रेस में लीलाडेवा की राजपति प्रथम, काचन की पूनम दूसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में बलियरी को हराकर जरहां ने जीत हासिल की। लोकगीत प्रतियोगिता में डोडहर पुनर्वास और अंताक्षरी प्रतियोगिता में लोझरा की टीम अव्वल रही। योगा में रासपहरी के डकबदला विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विनोद दुबे, रजनी श्रीवास्तव, अजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, राकेश सिंह, केशरीनन्दन, राजीव राय, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
स्टेडियम को हराकर ओबरा ने जीता फुटबाल मैच
सोनभद्र। पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन तियरा स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि शमशाद अहमद ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें ट्राइबेकर में ओबरा ने स्टेडियम को 4-3 से परास्त कर जीत हासिल की। विशिष्ट अतिथि सचिव फुटबाल संघ के मोहम्मद अहमद खान, मो. हाजीनूरूदीन खान, मो. इशरार अहमद, बबलू, जयशंकर प्रसाद, विश्वास शर्मा, सुमंगला शर्मा, रितेश दास, सुभाष, सुनील यादव, शुभम जायसवाल, चंद्र प्रकाश, मनीष यादव, जगदीश आदि उपस्थित रहे।