{"_id":"6885239f4f5489b8fb07d3f7","slug":"jan-adhikar-partys-demonstration-against-the-merger-of-schools-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-131785-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विद्यालयों के विलय के विरोध में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विद्यालयों के विलय के विरोध में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर व बंदी की नीति के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से जुलूस निकालकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि सरकार डबल इंजन की आड़ में सरकारी स्कूलों को बंद कर प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दे रही है, जिससे गरीब, मजदूर और किसानों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह नीति शिक्षा के अधिकार और अनिवार्य शिक्षा कानून का उल्लंघन है। मुख्य अतिथि डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, प्रमुख प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश में 50 से कम छात्र संख्या वाले करीब 27200 विद्यालयों को बंद कर आसपास के स्कूलों में विलय किया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चों को 2-5 किमी दूर स्कूल जाना होगा। यह गरीब बच्चों के लिए शिक्षा की राह में बड़ी बाधा है। विशिष्ट अतिथि सुमंत सिंह मौर्य व श्रीपति विश्वकर्मा ने मर्जर नीति को किसान-मजदूर वर्ग के लिए घातक बताया। प्रदर्शन में किरण सिंह कुशवाहा, विजयमल मौर्य, लक्ष्मण सिंह, मनोज मौर्य, चंद्रशेखर आजाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।