फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jagjivan Singh became president and Pradeep Kumar became general secretary.

Sonebhadra News: अध्यक्ष जगजीवन सिंह और महामंत्री बने प्रदीप कुमार

Fri, 17 Jan 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jagjivan Singh became president and Pradeep Kumar became general secretary.
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुआ। सभी पदों पर एक-एक नामांकन के कारण निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगजीवन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार सिंह, महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार मौर्य निर्वाचित हुए। वहीं 10 वर्ष से ऊपर उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश सिंह व कामता प्रसाद, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए नवीन कुमार पांडेय व मोहम्मद याकूब, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार राव, सचिव पद पर प्रकाशन अविनाश यादव, सचिव पुस्तकालय दशरथ यादव, सचिव प्रशासन शाहनवाज आलम खान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में नरेंद्र बहादुर सिंह, विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, शाहिद इरफान एवं महेंद्र कुमार आर्य, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर राम गुल्ली यादव, रणजीत सिंह यादव, आकृति निर्भया, मुमताज अख्तर, नसरीन बानो निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ता की जिम्मेदारी
घोरावल। तहसील परिसर में दी घोरावल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह को शपथ दिलाई और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ता समाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इसके बाद अध्यक्ष गोपाल सिंह ने महासचिव पारसनाथ दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जहीर अब्बास, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम प्रदीप नारायण सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय उमेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष फखरे आलम, संयुक्त मंत्री रत्नेश कुमार यादव को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अतिथि विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र का आधार न्याय प्रणाली होती है। पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ता समाज की जिम्मेदारी है। एक अधिवक्ता की प्रतिबद्धता समाज के दबे कुचले और गरीबों के लिए अधिक होनी चाहिए। अधिवक्ता गुणवत्तापूर्ण बहस कर पीड़ितों को न्याय दिलाएं। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्यवासिनी सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पांचूराम मौर्य रहे। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार नटवर सिंह, आदिनाथ मिश्रा, राजेंद्र कुमार पाठक, इनामुल हक अंसारी आदि रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रयाग दास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed