फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Is this your job Sonbhadra DM furious over slow pace of drain construction

Sonbhadra: क्या यही काम है आपका...नाला निर्माण की धीमी गति पर भड़के डीएम, ठेकेदार पर FIR कराने के निर्देश

Fri, 23 Jun 2023 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

सोनभद्र के कई मोहल्लों में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए ही करीब 37 करोड़ रुपये से नाला निर्माण कराया जा रहा है। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर डीएम चंद्र विजय सिंह शुक्रवार को अचानक नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए।

विज्ञापन
Is this your job Sonbhadra DM furious over slow pace of drain construction
नगर की जलनिकासी व्यवस्था का डीएम ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश शुरू होने के बाद भी सोनभद्र शहर की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने पर शुक्रवार को डीएम भड़क उठे। जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। पिछले डेढ़ साल से निर्माणाधीन नाले की प्रगति सुस्त होने पर डीएम ने सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक को तत्काल ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाने को कहा।

विज्ञापन


वहीं फ्लाईओवर की पानी निकासी के लिए टूटी पाइप न बदलने और नालों की सफाई कराने में लापरवाही पर एसीपी टोल प्लाजा के विरुद्ध भी तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। सोनभद्र के कई मोहल्लों में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रहती है।

विज्ञापन

अमर उजाला में छपी खबर का डीएम ने लिया संज्ञान

इसके समाधान के लिए ही करीब 37 करोड़ रुपये से नाला निर्माण कराया जा रहा है। पिछले डेढ़ साल से चल रहा निर्माण कार्य अब तक 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया, जबकि इसे जून तक पूरा कर लेना था। काम की धीमी गति और नालों की सफाई में सुस्ती के कारण बारिश में आने वाली समस्या को अमर उजाला लगातार उठाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आसमान से बरसी आफत; तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच की मौत, महिला समेत तीन लोग झुलसे

शुक्रवार के अंक में भी नालों की सफाई अधूरी, होगी कठिनाई शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह दोपहर में अचानक नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। चंडी तिराहे के पास निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण के दौरान काम की प्रगति काफी धीमी मिली। गिनती के मजदूरों के सहारे काम चल रहा था। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर से जवाब मांगा तो दलील दी गई कि शीघ्र काम कराने के लिए वह लगातार दबाव बनाए हुए हैं।

जवाब से असंतुष्ट डीएम ने ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उस पर पेनाल्टी भी लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने फ्लाईओवर के बगल में बने नाले का भी औचक निरीक्षण किया। नाले की सफाई व्यवस्था काफी खराब थी। इसी तरह फ्लाईओवर पर पानी निकासी के लिए लगाई गई पाइप भी टूटी पाई गई। इसके चलते बरसात होने पर पानी फ्लाईओवर से नीचे सर्विस लेन की सड़क पर गिरता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। नगर के व्यापारी लगातार नया पाइप लगवाने की मांग करते आ रहे हैं, मगर जिम्मेदार इसे अनसुना करते रहे हैं।

डीएम ने नगर पालिका के ईओ निर्देशित करते हुए कहा कि एसीपी टोल प्लाजा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आज ही तहरीर सदर कोतवाली में दें। शनिवार तक कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित भी करें। डीएम ने ईओ को हिदायत दी कि नगर पालिका क्षेत्र में बरसात से जल भराव की समस्या के निराकरण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। नगर वासियों को किसी तरह की दिक्कत बरसात में नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीआईओ विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed