{"_id":"5efb6e2d8ebc3e42c94d8379","slug":"investigation-started-without-working-in-kakri-gram-sabha-sonbhadra-news-vns5331767137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरी ग्राम सभा में बिना काम कराये सरकारी धन की बंदरबाट की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरी ग्राम सभा में बिना काम कराये सरकारी धन की बंदरबाट की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। नव गठित नगर पंचायत अनपरा में शामिल ककरी ग्राम सभा में ग्राम निधि खाता प्रथम में ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराये ही सरकारी धन के भुगतान के मामले की जांच तेज होने से हड़कंप मचा हुआ है।
अनपरा को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया शुरू होते ही सम्मिलित संबंधित ग्राम पंचायतों में सरकारी धन की दुरुपयोग की शिकायते आने लगीं। साफ-सफाई सहित विद्यालयों के रंगाई पोताई सहित अन्य कामों को बिना कराये ही धनराशि भुगतान करा लिए जाने की भी शिकायत की गई। इसी क्रम में म्योरपुर के खण्ड विकास अधिकारी ने ककरी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को पत्र जारी कर ग्राम पंचायत में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में नोटिस भी किया है। नोटिस में ग्राम पंचायत ककरी विकास खण्ड म्योरपुर में एक अप्रैल 2020 से अब तक राज्य वित्त/चौदहवें वित्त आयोग के धनराशि से कराये गये कार्यों के अभिलेख,एमबी, मस्टररोल,बिल बाउचर की मूल प्रति जांच / सत्यापन के लिए एक जुलाई को तलब किया है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय का कहना है कि सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर मूल अभिलेख के साथ एक जुलाई को तलब किया गया है। बुधवार को अभिलेखों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।