{"_id":"5eb97a0b8ebc3e905328fe9b","slug":"investigation-started-on-allegations-against-pcb-personnel-sonbhadra-news-vns524422330","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी कर्मी पर लगे आरोपों की जांच शुरू.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीबी कर्मी पर लगे आरोपों की जांच शुरू.
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सोनभद्र कार्यालय में तैनात मानिटरिंग असिस्टेंट रणजीत कुमार के खिलाफ पैथालाजी के लिए प्राधिकार पत्र जारी करने के नाम पर धनराशि वसूले जाने के आरोपों की सोमवार को जांच शुरू कर दी गई। इस बीच बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने भी आरोपी कर्मचारी को मुख्यालय से आए निलंबन आदेश की प्रति थमाकर बोर्ड मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने संबंधी आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी कर्मचारी ने लखनऊ स्थित बोर्ड मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में मानिटरिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात रणजीत के खिलाफ चोंपन थाना क्षेत्र में पैथालाजी के लिए प्राधिकार पत्र जारी करने के नाम पर धनराशि वसूले जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने शासन में शिकायत की है। आरोपों के संबंध में शिकायतकर्ता ने वीडियो क्लिप भी भेजा है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीते नौ मई को ही आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर उसे बोर्ड मुख्यालय से संबद्ध करने संबंधी आदेश जारी कर दिया। आरोपों की जांच के लिए प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड वाराणसी के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह को जांच अधिकारी नामित कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
उधर, कालिका सलिंह ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सोमवार को जांच शुरू कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि बोर्ड मुख्यालय से मिले निर्देश के क्रम में आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच बोर्ड के सोनभद्र में तैनात क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को निलंबन संबंधी आदेश के प्रति सौंपने के साथ ही बोर्ड मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी ने बोर्ड मुख्यालय में सोमवार को अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा दी है। उधर, मानिटरिंग असिस्टेंट के निलंबन की जानकारी मिलने पर सोनभद्र कार्यालय में सोमवार को हड़कंप मचा रहा। कर्मचारी इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे।