{"_id":"60e5e29a8ebc3e70162a247e","slug":"investigation-started-of-21-roads-made-of-district-panchayat-sonbhadra-news-vns599208278","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत से बनी 21 सड़कों की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत से बनी 21 सड़कों की शुरू हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला पंचायत से बनी 21 सड़कों के गुणवत्ता की जांच शुरू कर हो गई है। प्रदेश उप लोकायुक्त के सचिव अनिल कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेज कर सड़कों की तीन सदस्यीय टीम से जांच कराने को कहा है। डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने जांच के लिए एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर शीघ्र जांच पूरी करने को कहा है। राबर्ट्सगंज निवासी चौधरी यशवंत सिंह ने उप लोकायुक्त को शिकायती पत्र देकर जिला पंचायत से निर्मित व गड्ढामुक्त की गई सड़कों की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि मानक के अनुसार सड़कों का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। मरम्मत के नाम पर अफसरों ने ठेकेदारों से मिलकर बड़ा घोटाला किया है। इसकी निष्पक्ष ढंग से जांच हुई तो सच्चाई सामने आ जाएगी। शिकायतकर्ता ने नई बाजार से बिरधी रोड पर नहर से सेहुआ सरफीपुर तक संपर्क मार्ग, सिरपालपुर में बलिराम मौर्या केघर तक सड़क के मरम्मत कार्य, राबर्ट्सगंज-घोरावल रोड मुड़ियालाडीह विक्रमा पाठक के घर तक सड़क निर्माण मार्ग, मुडिय़ालाडीह में लालजी बियार, के घर से राजालाखन के घर तक संपर्क मार्ग निर्माण, पेटराही पाठक से डेहरी कला संपर्क मार्ग का निर्माण, नकटू, सदारी, डोडहर डूमर चुआ सपर्क मार्ग का निर्माण कार्य, सुपाचुआ से मुख्य मार्ग तक संपर्क मार्ग, भगवंतपुर माइनर से सोनागांव तक संपर्क मार्ग निर्माण समेत 21 गांव के सड़कों के निर्माण की जांच कराने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप लोकायुक्त के सचिव अनिल कुमार सिंह ने डीएम को तीन सदस्यीय टीम से जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। डीएम के निर्देश पर एडीएम की देखरेख में जांच शुरू कर दी गई है।
इस मामले में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से गड्ढामुक्त की गई 21 सड़कों की जांच कराई जा रही है। जांच कर इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही डीएम के माध्यम से उप लोकायुक्त को प्रेषित कर दी जाएगी। उन्हीं के स्तर से इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस मामले में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से गड्ढामुक्त की गई 21 सड़कों की जांच कराई जा रही है। जांच कर इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही डीएम के माध्यम से उप लोकायुक्त को प्रेषित कर दी जाएगी। उन्हीं के स्तर से इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन