फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation continues on fourth day of Kakri CHP firefighting case personnel questioned

ककरी सीएचपी अगलगी मामले की चौथे दिन भी जांच जारी, कर्मियों से की पूछताछ

Thu, 19 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Investigation continues on fourth day of Kakri CHP firefighting case personnel questioned
अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना के सीएचपी में आग लगने की घटना के मामले की जांच चौथे दिन भी जारी रही। मुख्यालय से आए उच्च स्तरीय जांच दल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर पुन: पूछताछ कर मामले के तह तक जाने की कोशिश की।
विज्ञापन

महाप्रबंधक खनन एसके वर्मा, महाप्रबंधक उत्पादन सैयद गौरी, महाप्रबंधक क्वालिटी कंट्रोल राजेंद्र राय, महाप्रबंधक सुरक्षा पीडी राठी सहित जांच में शामिल अधिकारियों ने एक बार फिर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों की मानें तो तीन फोरमैनों को निलंबित मामले में विरोध के स्वर उठने लगे है। यूनियन नेताओं का कहना है कि जिन लोगों को निलंबित किया गया है उनकी ड्यूटी पहले से तय स्थान पर नहीं थी। साथ ही सीएचपी इंचार्ज और संविदा कंपनी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में यदि फर्जी तरीके से किसी को फंसाया गया तो संगठन एकजुट होकर प्रबल विरोध करेगा। एनसीएल के पीआरओ रामविजय सिंह ने बताया कि जांच टीम अपना काम कर रही जो भी इस लापरवाही में शामिल रहेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ककरी के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल ने कहा कि कोल डिस्पैच शुरू कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed