{"_id":"653e9b3899faf7f1fd03e436","slug":"instructors-demonstrated-demanded-regularization-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5258-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनुदेशकों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनुदेशकों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग
विज्ञापन
परिषदीय अनुदेशक कल्याण संगठन बैनर तले रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र संबंधित विभाग को सौंप कर कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की।
संगठन जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 27555 अनुदेशकों की मौलिक समस्याओं एवं महिला अनुदेशकों की मानवीय एवं मूलभूत समस्याओं के बिंदुओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया हैं। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति के अनुसार अनुदेशकों को नियमित करने की मांग की।
महिला अनुदेशकों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बाल्य देखरेख अवकाश (सीसीएल) में महिला अनुदेशकों के साथ मानवीय भेदभाव समाप्त किया जाए। इस अवकाश से महिला अनुदेशकों को भी लाभान्वित किया जाए। अनुदेशकों ने आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा (ईपीएफ) की गारंटी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
अनुदेशकों ने मेडिकल अवकाश दिए जाने सहित नौ सूत्री मांग पूरी करने की मांग की। इस मौके पर शैलेंद्र, राजकुमार, रामलाल, हरिशंकर, अमित कुमार, किरण कुमारी, अनुपमा, शिमला, अर्चना पांडेय, अल्पम पांडेय आदि मौजूद रहे।