फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions to secondary schools to conduct annual and pre board exams

माध्यमिक विद्यालयों को वार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश

Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Instructions to secondary schools to conduct annual and pre board exams
सोनभद्र। स्कूलों के खुलने के बाद कोर्स पूरा कर चुके विद्यालयों को प्रीबोर्ड और वार्षिक परीक्षा कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिले के कुछ विद्यालयों में आज से परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इसके अलावा जिन विद्यालयों का सिलेबस पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें जल्द सिलेबस पूर्ण कर परीक्षा कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद ही विद्यालयों को परीक्षाओं के आयोजन की बात कही गई थी जिससे बोर्ड परीक्षा के आयोजन में कोई बाधा न उत्पन्न हो। कई विद्यालयों ने अपने कोर्स को पूरा कर परीक्षाएं शुरू भी करा दी हैं। शक्तिनगर स्थित जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। विद्यालय में कोर्स पूरा होने के बाद परीक्षा का आयोजन करा दिया गया है। विद्यालय नहीं आ रहे बच्चों को भी इस बाबत जानकारी दे दी गई है। वहीं डीआईओएस रविशंकर का कहना है कि वार्षिक और प्रीबोर्ड परीक्षा का आयोजन विद्यालय प्रबंधन को कराना है। जो विद्यालय अब तक कोर्स पूरा नहीं कर पाए हैं उन्हें जल्द कोर्स पूरा कर परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed