फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions given to remove the shortage of water at the booth

बूथ पर पानी की कमी दूर करने का दिया निर्देश

Fri, 04 Mar 2022 05:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to remove the shortage of water at the booth
ओबरा विधानसभा के प्रेक्षक घनेंद्र भान चतुर्वेदी ने शुक्रवार को म्योरपुर इलाके के विभिन्न बूथों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कमियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रेक्षक घनेंद्र भान चतुर्वेदी ने म्योरपुर के परनी, डडीहरा, खैराही, किरवानी, रनटोला गांवों का दौरा कर बूथों पर व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने बूथों पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था देखी। अधिकतर जगह व्यवस्था संतोषजनक रही। डडीहरा ग्राम पंचायत में बूथ पर पानी की व्यवस्था न होने पर उन्होंने चिंता जाहिर की। ओबरा के नायब तहसीलदार को बूथ पर पानी की व्यवस्था करने के लिए टैंकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि बूथ पर हर हाल में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान खैराही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीताराम, ह्दयनारायण, संतोष कुमार, लेखपाल अशोक सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed