फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inspired by the work Martyrs employee

शहीदों से प्रेरणा लेकर कर्मचारी करें काम

Sun, 16 Aug 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 16 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inspired by the work Martyrs employee
ऊर्जांचल परिक्षेत्र के परियोजनाओं में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। लैंको में संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. कुंडू ने ध्वजारोहण किया और अमर शहीदों को नमन करते हुए सहकर्मियों को उनसे प्रेरणा लेकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 कहा कि विपरीत हालात में भी उनकी परियोजना बेहतर विद्युत उत्पादन बनाए हुए है। 110 स्थायी और अस्थायी कर्मियों को अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक एसके द्विवेदी, सतीश पांडेय, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, अनपरा परियोजना में सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने ध्वजारोहण किया और सीआइएसएफ जवानों के परेड की सलामी ली। इस मौके पर जीएम इं. एके सिंह, अधिशासी अभियंता इं. एके राय, वैयक्तिक सहायक सुनील कुमार, सीआईएसएफ के कमांडेंट एस मेहरोत्रा, क्राइम ब्रांच प्रभारी सुखेंद्र सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुसागर : हिण्डाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन परिसर के रामलीला मैदान में यूनिट हेड केपी यादव ने ध्वजारोहण किया। कहा कि श्रमिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से गत 29 जुलाई को परियोजना ने अब तक का सर्वाधिक (748 मेगावाट के सापेक्ष 818 मेगावाट) विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बना डाला।

बेल्ट पाइप कन्वेयर को बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि चार अगस्त से कृष्णशिला से सड़क मार्ग से होने वाला कोल परिवहन बंद कर दिया गया है। संचालन गायत्री भारद्वाज, एके द्विवेदी ने किया।

 उप महाप्रबंधक जमाल अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एजीएम एचआर जेरार्ड राड्रिक्स, पीके गोयल आदि मौजूद थे। बीजपुर : एनटीपीसी रिहंद के स्टेडियम में परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीआईएसएफ  ने फायरिंग और फायर फाइटिंग पर मॉकड्रिल किया।


सीआईएसएफ और एनटीपीसी के बीच हुए फुटबाल मैच में एनटीपीसी की टीम विजेता रही। संचालन मानव संसाधन अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जीएम राजकुमार, एस सरकार, एके मुखर्जी, एजीएम रंजन कुमार, एके केशरी, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एस के मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed