फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent death due to tractor overturning, two injured

ट्रैक्टर पलटने से मासूम की मौत, दो जख्मी

Tue, 23 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to tractor overturning, two injured
जुड़वरिया गांव के समीप मंगलवार की शाम बेकाबू ट्रैक्टर नहर में पलटने से उस पर सवार मासूम की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जुड़वरिया गांव निवासी अवधेश सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गए थे। साथ में उनका चार वर्षीय पौत्र शौर्य पुत्र अमित और एक श्रमिक भी ट्रैक्टर पर बैठा था। जोताई के बाद शाम करीब चार बजे अवधेश ट्रैक्टर लेकर घर जाने लगे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। घटना में अवधेश सिंह (65), उनका पौत्र शौर्य (4) और श्रमिक अज्ञात तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे। किसी तरह से चालक अवधेश सिंह ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकले और चीख-पुकार करने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और शौर्य तथा मजदूर को बाहर निकाला। शौर्य की हालत नाजुक देखकर लोग प्राथमिक उपचार के लिए केकराही स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed