फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Initiative for conservation of 180 crore year old stones intensified

180 करोड़ साल पुराने पत्थरों के संरक्षण की पहल तेज

Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Initiative for conservation of 180 crore year old stones intensified
मुर्धवा नाला में 180 करोड़ वर्ष पुराने पत्थर को देखने पहुँचे मंत्री संजीव गोड़ विधायक रामदुलार। - फोटो : SONBHADRA
नगर के मुर्धवा इलाके में कुछ दिनों पूर्व आए भू-वैज्ञानिकों के 65 सदस्यों के दल को नाले में मिले पत्थरों को 180 करोड़ वर्ष बताने के बाद से इसके संरक्षण की पहल तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव गोंड, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड और म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह की मौजूदगी में वन विभाग ने पत्थर के संरक्षण से संबंधित बोर्ड लगाकर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि यह पत्थर इतिहास को समेटे हुए हैं जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। शोध का दायरा बढ़ने से इलाके को देश-विदेश तक ख्याति मिलेगी। कहा कि इलाके में जमीनों के अतिक्रमण की समस्या बहुत पुरानी है ऐसे में इन पत्थरों का संरक्षण बहुत जरूरी है। यहां के औद्योगिक संस्थानों ने वन भूमि पर विस्तारित होते हुए प्लांट का निर्माण करा लिया जबकि आसपास के लोगों ने वर्षों पुराने मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन

दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने कहा कि मुर्धवा नाले के पत्थरों से सृष्टि के संबंध में तमाम बातें जानी जा सकती हैं। प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन मिश्र ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व जब भूवैज्ञानिकों का दल नगर में आया था तो उन्होंने वैज्ञानिकों से मिलकर इस बारे में उनसे जानकारी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू वैज्ञानिकों ने इसके संरक्षण की पहल करने को कहा था। इस वजह से यहां बोर्ड लगाकर लोगों को चेतावनी दी गई है ताकि इन पत्थरों से किसी प्रकार का भी छेड़छाड़ न हो सके। मुर्धवा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय, बिड़ला कार्बन के इकाई प्रमुख आरके रघुवंशी, मानव संसाधन प्रमुख जय कोकाटे, गुड्डू यादव, अशोक सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, मदनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed