फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Indifferently

उदासीनता से नाराजगी

Sat, 30 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Sat, 30 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Indifferently
हाईवे की पांच किमी एरिया में डेढ़ माह में नौ की मौत, बिना ढंके कोयला परिवहन, सड़क पर पानी छिड़काव, पटरियों की नियमित सफाई न होने आदि को लेकर शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ वार्ता हुई। इसमें लोगों ने प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई। एएसपी शंभूशरण यादव ने पीडब्ल्यूडी के एई दयाशंकर को सड़क की पटरियों दुरुस्त करने तथा अन्य मसलों से डीएम को बिंदुवार अवगत कराने की बात कही, तब जाकर लोग शांत रहे।
विज्ञापन



21 जनवरी को ककरी में सड़क हादसे में अनपरा बाजार के युवा व्यवसायी बलवंत सिंह की मौत से नाराज लोगों ने 22 जनवरी को अनपरा-शक्तिनगर मार्ग जाम कर लगा दिया थ्ाा। गुरुवार को व्यवसायी बलवंत के पत्नी की भी मौत हो गई। नाराजगी कहीं बवाल में तब्दील न हो जाए, इसके लिए शनिवार को दस बजते-बजते एएसपी शंभूशरण यादव, एसडीएम कलेक्ट्रेट हर्षदेव पांडेय, सीओ शीतांशु यादव, एई दयाशंकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर अनपरा धमक पड़े। म्योरपुर प्रमुख संजय यादव, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा, भाजपा नेता केसी जैन, सपा नेता आशीष मिश्रा, व्यापारी नेता गोपाल गुप्ता आदि थाने पहुंच गए और एनजीटी के आदेशों का पालन कराए जाने की मांग शुरू कर दी गई। पंकज और केसी जैन का कहना था कि हर बार प्रशासन अपनी कार्यवृत्ति में एनजीटी के आदेश के पालन की बात कहता है। एएसपी ने पीडब्ल्यूडी एई को तत्काल पटरियों को दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 एएसपी का कहना था कि वह लोगों की शिकायतों को बिंदुवार डीएम से अवगत कराएंगे। देवीशरण भारती, विकास गोयल, सुमित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed