फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Indian art in the exhibition show, culture confluence

प्रदर्शनी में दिखा भारतीय कला, संस्कृति का संगम

Wed, 18 Nov 2015 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 18 Nov 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
Indian art in the exhibition show, culture confluence
चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में विभिन्न वनस्पतियों एवं पुष्प मालाओं से सुसज्जित नव-निर्मित भव्य आडिटोरियम तथा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का लोकार्पण बुधवार को हुआ। आश्रम मठ गड़वाघाट के पीठाधीश्वर एवं संस्थापक स्वामी हरसेवानंद शिक्षण सोसायटी सत गुरु सरनानंद जी महाराज परमहंस ने शिलापट्ट का अनावरण किया।
विज्ञापन



पुस्तकालय में स्वामी हरसेवानंदजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। कला विभाग की लगी प्रदर्शनी में मुगल काल से लेकर आधुनिक काल तक की कलाकृतियां, हस्त निर्मित काष्ठ कलाएं व यामिनी राय का चित्र आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में अपने विषयाधारित परिकल्पनाओं को मूर्तरूप प्रदान किया। विज्ञान संवर्ग में जेसीबी मशीन का चलता-फिरता मॉडल, थर्मल पावर प्लांट, ओवर लोड डिटेक्टर, आटोमैटिक यातायात नियंत्रक, माचिस और डीओ की सहायता से विस्फोट करने में सक्षम कैनन, रेमोटिक टाइटेनिक तथा आदर्श-गृह चर्चा के विषय रहे।
विज्ञापन


 भारत की सांस्कृतिक विरासत को कुतुबमीनार, ताजमहल आदि के आकर्षक माडलों से सामाजिक विज्ञान विभाग ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। विद्यालय की छात्राओं ने कुलगीत को आकर्षक नृत्य नाटिका में प्रस्तुत किया। गुरु वंदना एवं कव्वाली की प्रस्तुति ने सुर-ताल के माध्यम से नवनिर्मित आडिटोरियम को संगीतमय कर दिया। अध्यक्षता प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने किया। प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे,बाबा हरिज्ञानानंद, धर्मदर्शनानंद, सतज्ञानानंद, सीएस सिंह बनपुरवा, उपप्रधानाचार्य विजयानंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed