{"_id":"5ef3874f8ebc3e42dc3a3f7a","slug":"india-has-proved-itself-capable-in-the-world-under-the-leadership-of-prime-minister-sonbhadra-news-vns5320406108","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के अगुवाई में दुनियां में खुद को समर्थ सिद्ध कर चुका है भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के अगुवाई में दुनियां में खुद को समर्थ सिद्ध कर चुका है भारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर काशी और गोरखपुर क्षेत्र की वर्चुअल जन संवाद रैली बुधवार को हुई। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश दुनियां में अपनी मजबूत स्थिति निर्माण करने में समर्थ सिद्ध हो सका है। अंत्योदय के विचारों से अनुप्राणित भाजपा सरकार मजदूर, किसान, व्यापारी, शिक्षा, उद्योग, टेक्नोलॉजी, रक्षा, उत्पाद में नित नई उंचाईयों को छू रही है और निश्चित रुप से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत व समर्थशाली हो सका है।
भाजपा जातिवाद, भाषावाद, प्रांतवाद से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जी जान से जुड़ जाएं। कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में मानव समाज में कोई पीड़ित या अभाव ग्रस्त न रहने पाए, यह हम सब देशवासिंयों की जिम्मेदारी बनती है। सहयोग की भावना से एक दिन हम इस महामारी पर विजय प्राप्त कर लेंगे। जन संवाद रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत कुमार चौबे, विधायक घोरावल अनिल मौर्या, सदर भूपेश चौबे, ओबरा संजीव कुमार गोैंड़, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व विधायक तीरथराज, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, रुद्रदेव दूबे, रविंद्र नाथ पाठक, बिरेंद्र कुमार जायसवाल, गीता देवी, प्राणमती देवी, गोविंद यादव, मोर्चा, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी समेत तमाम लोग जूम एप्प, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, एफएम रेडियो, यूट्यूब से जुड़कर रैली में शामिल हुए।