फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Indefinite protest demonstrations against illegal mining

अवैध खनन के खिलाफ बेमियादी धरना-प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 07 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indefinite protest demonstrations against illegal mining
भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिले में हो रहे अवैध खनन, वन भूमि पर वनवासियों को मालिकाना हक न दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार से कलेक्ट्रेट पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलित कार्यकर्ता अवैध खनन बंद कराने, वीआईपी वसूली की सीबीआई से जांच कराने आदि मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


 धरना को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि खनन माफिया खुलेआम कैमूर वन्य जीव विहार व वन क्षेत्र में दिन रात अवैध खनन करके धन कमाने में संलिप्त हैं। उच्च न्यायालय के रोक के बावजूद अवैध खनन के लिए अवैध खदानों का मोटी रकम लेकर नवीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर कुछ वर्षों से चर्चित सर्वेक्षक और सत्ता पक्ष के विधायकों के सिंडीकेट द्वारा वीआईपी की वसूली की जा रही है। सोन नदी, कनहर नदी, सेंचुरी एरिया में पोकलेन, जेसीबी मशीन लगाकर खनन पट्टा सीमांकन से हटकर अवैध खनन संबंधित विभाग के संरक्षण में चल रहा है। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से खनिज संपदा का दोहन हो रहा है और राजस्व को भारी क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अनियंत्रित खनन की वजह से पर्यावरण और पारिस्थिति में असंतुलन पैदा हो गया है। जनहित मंच के अध्यक्ष संतोष सिंह चंदेल ने कहा कि सोनभद्र में पर्याप्त वन संपदा और हरियाली की मौजूदगी है, लेकिन अवैध खनन से पर्यावरण दिनों दिन प्रदूषित होता जा रहा है।

एडवोकेट अशोक तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। रामकृष्ण पाठक ने कहा कि वनवासियों को उनकी पुश्तैनी जमीन पर मालिकाना हक न देकर साजिश के तहत उन्हें नक्सली बनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।


 सभा को पवन कुमार सिद्धार्थ, दशी भारती, दौलती मौर्य, निर्मला मिश्रा, लाल बिहारी विश्वकर्मा, राम सागर विश्वकर्मा, पृथ्वीराज पटेल, रामनरेश पटेल, रामवचन वनवासी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर रामनरेश विश्वकर्मा, रामजतन बिंद, बालेश्वर अगरिया, शोभनाथ बिंद, पुरूषोत्तम बिंद, राजकुमार पटेल, रामजियावन कोल, परशुराम मौर्य, मेघनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed