{"_id":"62a0e7dde449f54940104413","slug":"increasing-crime-everything-is-clear-in-police-records-sonbhadra-news-vns657910642","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा अपराध, पुलिस रिकार्ड में सब साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा अपराध, पुलिस रिकार्ड में सब साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में हत्या, चोरी, छिनैती, लूट की घटनाएं बढ़ी है। पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की कौन कहे मुख्यालय से लापता छात्रा और विवाहिता का छह दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। बढ़ती घटनाओं के चलते समाज में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल भी उठ रहे हैं।
आपराधिक मामलों की रोकथाम को लेकर पुलिस महकमा कितना संवेदनशील है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक माह पूर्व डीआईओएस कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक को रुपये न देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी भरे खत मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्रधान सहायक राजेंद्र कुमार के मुताबिक नौ मई की रात में शाहगंज रजवाहा किनारे आवास पर धमकी भरा खत मिला था। खत में तीन लाख रुपये की मांग की गई थी। रुपये न देने पर उनके इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी मिली थी। राजेंद्र के मुताबिक वर्ष 2015 में इसी तरह का धमकी भरा खत मिला था। उस समय भी मामले की शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। उसी दौरान बड़े पुत्र आकाश की हत्या कर दी गई थी। अब छोटे पुत्र की हत्या करने की धमकी मिल रही है। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर भी दी गई है लेकिन अब तक कार्रवाई न होना पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
---
केस नंबर वन:
राबर्ट्सगंज के घुवास मोहाल के रहने वाले राजेश अवस्थी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व चंडी तिराहा के समीप उनके पुत्र देवेंद्र अवस्थी की हत्या कर शव फेंका गया था। पुत्र के हत्या की पूर्व में आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद दुर्घटना में मौत दिखा दिया गया।
विज्ञापन
----
केस नंबर दो:
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास यादव बस्ती में बीते 27 फरवरी की रात में एक मकान के दरवाजों की कुंडी तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों के सामान चोरी हुई थी। राबर्ट्सगंज डाकघर के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर एवं संस्कृत महाविद्यालय के समीप आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया गया लेकिन खुलासा नहीं हुआ। इसी तरह ओबरा सेक्टर तीन में 19 फरवरी की रात में हुई चोरी का खुलासा नहीं हो सका।
---
केस नंबर तीन:
ओबरा राम मंदिर परिसर में बने रामलीला स्टेज समीप बीते 11 अप्रैल को एक बुजुर्ग महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ शव मिला था। मृतका की पहचान सेक्टर चार मलिन बस्ती निवासी आशा (55) के रूप में हुई थी। इस मामले का आज तक खुलासा नहीं हो सका है।
---
केस नंबर चार:
सदर कोतवाली क्षेत्र चुर्क स्थित एक विद्यालय परीक्षा देने गई 12वीं की छात्रा को लापता हुए सात दिन हो गए। नगर के पूरब मोहाल से विवाहिता एक बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिले। दोनों मामले का खुलासा हुआ नहीं कि मारकुंडी टोल प्लाजा के पास बस कंडक्टर के साथ लूट की घटना हो गई। बढ़ती घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
----
डीआईओएस कार्यालय के प्रधान सहायक को धमकी भरे पत्र का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी।