{"_id":"5f79f7e38ebc3e75017f6c16","slug":"increased-security-of-power-stations-and-projects-sonbhadra-news-vns550989855","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत केंद्रों और परियोजनाओं की बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत केंद्रों और परियोजनाओं की बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुुक्त समिति की ओर से प्रांत व्यापी आंदोलन को लेकर विद्युत केंद्रों और परियोजनाओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट में जिला संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। एसपी ने कंट्रोल रूम में दरोगाओं की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई है। उधर पांच विद्युत केंद्रों, 33 विद्युत उप केंद्रों और विद्युत परियोजनाओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। परियोजना कर्मियों को ले जाने और लाने के लिए लगी बसों में सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे ।
पुलिस प्रशासन की मानें तो विद्युत स्टेशन छपका, डाला, बीना, पसही, उपकेद्र राबर्ट्सगंज शहर, छपका, सुकृत, नई बाजार, डाला, जवारीडाड़, चोपन, पसही, घोरावल, केवली, ऊचडीह, घुवास, शाहगंज, रानीतारा, शाहगंज, पन्नूगंज, दुबेपुर, रामपुर, ओबरा, चतरवार, कोन, कचनरवा, दुद्वी, डूमरडीहा, अमवारी, नधिरा, बभनी, बीजपुर, कुंडाडीह, रिहंद जल विद्युत पिपरी, खड़िया, बीना, डिबुलगंज पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह से विद्युत परियोजना ओबरा, एनटीपीसी बीजपुर, रिहंद जलाशय पिपरी, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अनपरा तापीय परियोजना, एनटीपीसी शक्तिनगर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां पुलिस कर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। सभी सर्किल अफसर, थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। कलेक्ट्रेट में जिला संयुक्त कंट्रोल की भी स्थापना की गई है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए विद्युत स्टेेशन, उपकेंद्रों और परियोजनाओं के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सादे पोशाक में पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।