फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased difficulty in purchasing paddy, now weighing will be done on only one fork

धान खरीद में बढ़ी मुश्किल, अब सिर्फ एक कांटे पर होगी तौल

Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Increased difficulty in purchasing paddy, now weighing will be done on only one fork
सरकार के लाख दावों के बावजूद धान बेचने में किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही। कई दिन पहले से धान लेकर क्रय केंद्र पर खड़े किसानों को नए ऑनलाइन टोकन सिस्टम ने तो परेशानी में डाला ही है, अब सिर्फ एक कांटे पर तौल के फरमान ने भी चिंता बढ़ा दी है। पहले प्रत्येक केंद्र पर दो-दो कांटे चल रहे थे, तब भी किसानों के धान की तौल समय से नहीं हो पा रही थी। अब एक कांटे से समय पर तौल की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

खरीफ वर्ष 2021-22 में जिले में 1.51 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय है। धान खरीद के लिए जिले में कुल 100 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब 90 केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो तब तक लक्ष्य के सापेक्ष 43 प्रतिशत से अधिक खरीद हो चुकी है। चतरा ब्लॉक के सेहूंआ गांव निवासी दिनेश पांडेय का कहना है कि वे क्रय केंद्र सेहूंआ पर 10 दिन से नंबर लगाए हुए हैं। एक-दो दिन में धान की तौल की जानी थी, लेकिन दो दिन पहले शासन के नए फरमान के बाद अब उनकी धान की खरीद बिना टोकन के नहीं हो पाएगी। ऑनलाइन टोकन जनरेट कराने पर सात दिन बाद का समय मिला है। बताया कि जो किसान क्रय केंद्र पर नंबर नहीं लगाए थे और ऑनलाइन टोकन जेनरेट पहले करा लिया, उनका धान तौल कराया जाने लगा है। नगर के मंडी समिति परिसर में ट्रैक्टर-ट्राली पर धान लेकर इंतजार कर रहे किसान भी मायूस नजर आए। सदर ब्लॉक के बढ़ौली गांव के किसान रामशकल चौबे का कहना है कि गेहूं खरीद के समय भी टोकन सिस्टम लागू किया गया था। लेकिन टोकन के हिसाब से किसानों से गेहूं खरीद नहीं की जा सकी थी। धान खरीद में टोकन सिस्टम के साथ एक ही कांटा निर्धारित कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में किसानों का समय से धान तौल कराने में दिक्कत होगी। शासन को किसानों के हित में क्रय केंद्रों पर दो कांटा लगाकर धान खरीद करानी चाहिए।
विज्ञापन

दस से बारह दिन बाद का मिल रहा टोकन
जिले में धान खरीद शुरू हुए 55 दिन हो गए हैं। धान तौल कराने के लिए किसान क्रय केंद्रों पर नंबर लगाए हुए हैं। किसानों का कहना है कि टोकन जनरेट कराने पर दस दिन आगे का समय मिल रहा है। ऐसे में उन्हें अभी 12 दिन धान तौल कराने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान लदी ट्रैक्टर ट्राली से भरा मंडी परिसर
नगर के नवीन मंडी स्थल परिसर में बने धान क्रय केंद्रों पर कई दिनों से किसान ट्रैक्टर ट्राली पर धान लेकर जमे हुए हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्रय केंद्रों के चारों तरफ धान लदी ट्रालियों की कतार लगी हुई है। नई व्यवस्था के बाद कई किसान घर लौट गए हैं। अब वह नंबर लगाने के लिए ऑनलाइन टोकन जारी कराने में जुट गए हैं।

शासन से ही ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की गई है। मंडी समिति के दो केंद्रों को छोड़कर शेष सभी केंद्रों पर एक कांटा कर दिया गया है। अब ऑनलाइन टोकन के जरिए ही खरीद की जाएगी। -संजय पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed