फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased checking on the interstate border

Sonebhadra News: अंतरराज्यीय सीमा पर बढ़ाई गई चेकिंग

Mon, 01 May 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increased checking on the interstate border
जिले में निकाय चुनाव और छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद और विंढमगंज थानाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अंतरराज्यीय सीमा पर लगे बैरियर पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। सीमा पार से आने और जाने वाले वाहनों की सघन जांच हुई। थानाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। सभी वाहनों को जांच के बाद ही जाने की इजाजत दी जा रही है। रांची-रीवा मार्ग पर विंढमगंज के झारखंड बॉर्डर पर भारी संख्या में पीएसी बल व पुलिस तैनात की गई है। बॉर्डर से लगे बोरखोरहा, बैरखड, हरपुरा, छतवा, छतरपुर, सुखड़ा, मेदनीखाड, मूडिसेमर सहित अन्य गावों में खुफिया सूत्रों को लगाया गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed