फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increase in minimum temperature, melting persists, possibility of rain also

न्यूनतम तापमान में वृद्धि, गलन बरकरार, बारिश की भी बन रही संभावना

Mon, 01 Feb 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Increase in minimum temperature, melting persists, possibility of rain also
सोनभद्र। जिले में न्यूनतम तापमान में दो दिन तक 2.7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने के बाद सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ गई। इस मौसम विशेषज्ञ छह फरवरी से पहले बारिश होने की संभावना भी जता रहे हैं।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे चुर्क क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को तेज धूप निकलने से गलन से थोड़ी राहत मिली। सुबह कोहरा भी नहीं था। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। सुबह-शाम लोग अलाव तापते नजर आए। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में पहुंच गए। कृषि मौसम वैैैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्रांत आंकड़ों के अनुसार तीन फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा की दिशा अधिकांशत: दक्षिणी-पश्चिमी रहने के साथ गति 5.0 से 7.0 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान 6.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। उनका कहना है कि छह फरवरी से पहले बारिश होने की भी संभावना है। बारिश होने से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed