फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In view of the arrival of the governor, the force will be stationed everywhere

राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स

Tue, 17 May 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
In view of the arrival of the governor, the force will be stationed everywhere
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन के मद्देनजर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है। राज्यपाल की सुरक्षा में जिले के अलावा मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और बलिया से चार एएसपी, 14 डिप्टी एसपी, 44 इंस्पेक्टर, 175 सब इंस्पेक्टर और 880 महिला और पुरूष आरक्षी तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल और आसपास सादे ड्रेस में भी महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के मुताबिक राज्यपाल 18 मई की शाम चंदौली से हेलीकाप्टर से चुर्क स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगी। इसके बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचेगी। अगले दिन वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम करीब 4.15 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होंगी। राज्यपाल के आगमन की तिथि और समय मुकर्रर होने के बाद पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना हो गया है। मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मातहतों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की रणनीति तैयार की। एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार और एएसपी नक्सल विजय शंकर मिश्रा सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एएसपी ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा में जिले के अलावा मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और बलिया के करीब चार एएसपी, 14 डिप्टी एसपी, 44 इंस्पेक्टर, 175 सब इंस्पेक्टर और 880 महिला और पुरुष आरक्षी तैनात किये जाएंगे। किस-किस प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी, इसे चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जरूरत के अनुसार फोर्स तैनात की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर सादे पोशाक में भी महिला और पुरूष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीआईजी/एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed