फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the second phase, 15 thousand people including police personnel will be vaccinated

दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों सहित 15 हजार लोगों को लगेगा टीका

Tue, 12 Jan 2021 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
In the second phase, 15 thousand people including police personnel will be vaccinated
सोनभद्र। कोरोना को मात देने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। इसके तत्काल बाद दूसरे चक्र के लिए भी टीकाकरण शुरू करने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। पहले चक्र में जहां 7,111 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है, वहीं दूसरे चक्र में 15 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम कुंवर ने बताया कि टीकाकरण जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। आठ केंद्रों पर पहले चक्र का टीकाकरण 16 जनवरी को होगा। इसमें केवल स्वास्थ्य कर्मी शामिल किए गए हैं। जिन लोगों का नाम कोविन एप पर है उन्हें ही टीका लगना है। दूसरे चक्र में फ्रंट लाइन वर्कर यानी ऐसे कर्मचारी जो कोरोना संकट के समय अपनी परवाह न करके जागरूकता के साथ लोगों के लिए कोरोना काल में काम कर रहे थे उन्हें लगाया जाएगा। इसमें राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, अर्धसैनिक बल के जवान आदि शामिल होंगे। सभी विभागों में पत्र भेजा गया है। वहां से एप पर फ्रंट लाइन वर्करों का नाम सूची में शामिल किया जा रहा है। टीकाकरण की संपूर्ण जानकारी लोगों को एमएसएस के जरिये मिलेगी। पहला टीका लगने के एक दिन पहले और दूसरी डोज देने से एक या दो दिन पहले मैसेज जाएगा। जब टीका लग जाएगा तब भी एक मैसेज जाएगा।
विज्ञापन

50 साल से अधिक उम्र वालों को तीसरे चक्र में टीकाकरण
सोनभद्र। तीसरे चक्र में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन लोगों को भी टीका लगेगा जो मधुमेह, बीपी, कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। इस चक्र में टीकाकरण के लिए तो कोविन एप पर उन्हें स्वत: अपना पंजीकरण करने की व्यवस्था दी जाएगी। जो लोग पंजीकरण कर लेंगे उन्हें निर्धारित केंद्रों पर बुलाकर टीका लगाया जाएगा। जिसे टीका लग जाएगा उसकी सूची एप पर ही अपडेट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार और शुक्रवार को होना है टीकाकरण
सोनभद्र। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 का टीका 16 जनवरी को लांच होना है। उसी दिन से लगना शुरू हो जाएगा। एक टीम एक दिन में आठ सौ लोगों को टीका लगाएगी। इसके बाद इसे रूटीन टीकाकरण की तरह लाया जाएगा। सोमवार और शुक्रवार के दिन कोरोना का टीका लगेगा। बुधवार और शनिवार को अन्य टीकाकरण जैसे होता रहा है वह होता रहेगा।

कभी भी आ सकती है वैक्सीन
अभी जिले में वैक्सीन नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि दो-तीन दिन के अंतर ही वैक्सीन आ जाएगी। वैक्सीन रखने की मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है। जिले में कुल 20 स्थानों पर कोल्ड चैन बनाया गया है। जिले के वैक्सीन कक्ष से सही समय पर अन्य केंद्रों के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed