फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In protest against the health minister, SP workers demonstrated at the district hospital

स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में सपाइयों ने किया जिला अस्पताल पर किया प्रदर्शन

Fri, 17 Sep 2021 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
In protest against the health minister, SP workers demonstrated at the district hospital
लोढ़ी जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। अस्पताल गेट पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रवैये की निंदा की। प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने कहा कि जिले में गरीब मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिला अस्पतालों की व्यवस्था अत्यंत खराब है। आपदा काल का हवाला देकर सरकारी अस्पतालों से मरीजों को लौटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड बंद हैं। मरीजों और तीमारदारों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी अस्पतालों का हाल खराब है। प्रदर्शन करने वालों में हिफाजत अली, मुन्ना कुशवाहा, गायत्री पांडेय, जुनैद अंसारी, सुंदरम, मंगल, तस्लीम, रामविलास, नागेश्वर, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed