फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Kabaddi, Haryana team defeated Mirzapur by a margin of 52-34.

Sonebhadra News: कबड्डी में हरियाणा की टीम ने 52-34 के अंतर से मिर्जापुर को हराया

Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, Haryana team defeated Mirzapur by a margin of 52-34.
अनपरा। नगर के डिबुलगंज में डायमंड कबड्डी क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने 52 अंकों के साथ जीत हासिल की। विजेता टीम को शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में मप्र की निगाही, हरियाणा, यूपी के मिर्जापुर और प्रतापगढ़ की टीमें शामिल रहीं। पहला सेमीफाइनल निगाही और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें निगाही ने 10 और हरियाणा ने 30 अंक बनाया। दूसरे सेमीफाइनल में मिर्जापुर की टीम ने 25-15 के अंतर से प्रतापगढ़ को हराया। देर शाम मिर्जापुर और हरियाणा के बीच कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें मिर्जापुर ने 34 प्वाइंट और हरियाणा ने 52 अंक पाकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता बाल्केश्वर उर्फ बांके सिंह ने विजेता टीम को 15,000 और मिर्जापुर की उपविजेता टीम को 10,000 नकद पुरस्कार के साथ शील्ड भी दिया। निर्णायक की भूमिका में विकास कुमार और आजाद सिद्दीकी रहे। इस दौरान सीताशरण गुप्ता, बाल मुकुंद गुप्ता, अरविंद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, रंजीत गुप्ता के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed