फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In chopan deleted encroachment

चोपन में हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 20 Mar 2015 11:12 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Fri, 20 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
In chopan deleted encroachment
नगर स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे लगी झुग्गी-झोपड़ियों को शुक्रवार को दोपहर बाद सदर एसडीएम और ओबरा सीओ की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटवाए जाने के समय भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रही। इस दौरान किसी ने भी विरोध करने की जुर्रत नहीं की।

बताया जाता है कि एक निजी कंपनी की ओर से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। जिससे इस मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य नगर में झुग्गी-झोपड़ी वालों के अतिक्रमण की वजह से अवरुद्ध हो रहा था।

शुक्रवार को दोपहर बाद 12:30 बजे अचानक सदर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी, ओबरा सीओ प्रमोद यादव, चोपन एसओ रविंद्र भूषण मौर्य पुलिस और पीएसी बल के साथ चोपन बस स्टैंड पर आ गए।
विज्ञापन


उनकी मौजूदगी में जेसीबी के जरिए झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का कार्य शुरू हो गया था। वहीं नगर के लोगों का कहना है कि झुग्गी-झोपड़ी उजाड़ दिए जाने से लोग सड़क पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed