फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In any case not less than sons and daughters

बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं बेटियां

Sat, 24 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 24 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
In any case not less than sons and daughters
नगर में स्थित सीएमओ कार्यालय से शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डा. एबी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नगर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए रैली पुन: सीएमओ कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बेटों से किसी मामले में बेटी कम नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए बेटों और बेटियों मेें भेदभाव करना अन्याय है। रैली में बिमला इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर, आदर्श इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्टी में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुुरस्कृत किया गया। एसीएमओ डा. गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आदर्श इंटर कालेज की साधना चौबे को 12 सौ, द्वितीय स्थान पाने वाली आरएसएम की यस्वी पांडेय को एक हजार और तीसरे स्थान पर रही बिमला इंटर  कालेज की काजल रत्ना को आठ सौ रुपये का चेक दिया गया।

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. वीके अग्रवाल, संजय सिंह, पंकज पांडेय, फूल सिंह, राम सिंह, सरजू प्रसाद, पीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed