फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Important health facilities will be started, operations will also be possible

जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी शुरू, आपरेशन भी हो सकेंगे

Thu, 28 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Important health facilities will be started, operations will also be possible
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों की स्थगित की गईं आकस्मिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के बाद अब अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को भी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके चलते बहुत से लोगों के जरूरी आपरेशन भी कुछ समय से लंबित चल रहे थे जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी। अब उनके आपरेशन भी हो सकेंगे। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के निर्देश पर इस पर अमल शुरू हो गया है। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की सम्भावना है, इसके चलते कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लम्बे समय तक नहीं रोका जा सकता। जिले में सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, टीबी की जांच समेत आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। सभी सीएचसी, पीएचसी में भी यह सेवाएं शुरू कर दी गई हैं, जिससे आम जनमानस को परेशानी न होने पाए। इस दौरान पूर्ण सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाओं को शुरू करने को कहा गया है उनमें सर्जरी से संबंधित ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं, लेकिन सामान्य ओपीडी अभी स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed