फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Throwing Forces Survive Tractor Trolley

जबरदस्ती छुड़ा ले गए बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली

Sat, 08 Sep 2018 11:21 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 08 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Throwing Forces Survive Tractor Trolley
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के घिचोरवा में स्थित वन विभाग की चौकी से शुक्रवार की रात अवैध खननकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। खननकर्ता वनकर्मी को धक्का देकर बिना परमिट के बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ा ले गए। घटना से वनकर्मी भयभीत है। वन विभाग ने वाहन स्वामी, चालक समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
रात करीब साढ़े 11 बजे करहिया गांव के कनहर नदी से बिना परमिट के बालू लोड कर ट्रैक्टर जा रहा था। रास्ते में घिचोरवा वन चौकी पर तैनात वनकर्मी रामसिंगार शर्मा ने बालू लदे ट्रैक्टर को रोक कर चालक से परिवहन करने से संबंधित कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इस पर वनकर्मी ने ट्रैक्टर को रोक लिया। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर मालिक अपने बोलेरो में महिलाओं और पुरुषों को बैठा कर मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन


वनकर्मी रामसिंगार ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक अपने साथियों के साथ दोबारा वाहन रोकने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धक्का देकर बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए। उसका कहना है कि घटना की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी है। वहीं विंढमगंज रेंज के रेंजर वीके श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक, चालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है। दुद्धी सीओ सुनील कुमार विश्रोई ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed