{"_id":"644bfb8016ac7502e504f1e6","slug":"illegal-construction-demolished-sonbhadra-news-c-20-1-177772-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अवैध निर्माण को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
विज्ञापन
देशक्तिनगर। करीब तीन घंटे चली अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में आंबेडकर नगर इलाके का एक हिस्सा मैदान में तब्दील हो गया। प्रशासन व पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के लोग विरोध नहीं कर पाए।
इलाके के आंबेडकर नगर क्षेत्र में एनसीएल की भूमि पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुक्रवार को हुई। इस दौरान पहले से चिन्हित दस निर्माणों पर बुलडोजर चला तो तमाशबीनों की भीड़ जुट गई, लेकिन थोड़ा हो हल्ला को छोड़ दें तो कोई खास विरोध नहीं हुआ। अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के सख्त रूख के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाई। शुक्रवार दस बजे के बाद एसडीएम व सीओ की अगुवाई में दो सौ से अधिक पुलिस के जवान, निजी सुरक्षा गार्डों ने खड़िया जीएम ऑफिस से लेकर मध्यप्रदेश बार्डर पर स्थित दुद्धीचुआ तिराहे तक पैदल मार्च किया। इसके चलते कोई विरोध का साहस नहीं जुटा पाया।
दुद्धीचुआ तिराहे के पास स्थित शिवमनी दुबे व रविंद्र सिंह के आवास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद एक-एक कर दस अतिक्रमणकारियों के निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक मयंक सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, शिवमनी दुबे, अजय सिंह, गणेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह, रोशन कुमार, सबरजीत सिंह, अवधेश सिंह, हरिश्चंद्र यादव के निर्माण गिराए गए हैं। कार्रवाई के दौरान दुद्धी एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अनपरा थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह, ओबरा के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र, बीना चौकी प्रभारी शशि भूषण यादव आदि मौजूद रहे।