फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Illegal business of diesel-petrol was going on for a long time

लंबे समय से चल रहा था डीजल-पेट्रोल का अवैध धंधा

Wed, 07 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal business of diesel-petrol was going on for a long time
चोपन। परासपानी गांव स्थित पाल ढाबा पर मंगलवार को छापेमारी के दौरान अवैध डीजल, पेट्रोल समेत अन्य उपकरणों के साथ पकड़े गए दोनों व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोग लंबे समय से धंधा कर रहे थे। उनके अलावा कई और लोग भी इसमें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर मंगलवार को एएसडीएम सुशील कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी और प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने परासपानी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे स्थित पाल ढाबा पर छापेमारी की। टीम ने ढाबे पर अवैध रूप से रखे करीब 880 लीटर डीजल, 120 लीटर पेट्रोल, 12 अदद गैस सिलिंडर, दर्जनों खाली ड्रम व अन्य उपकरण बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसओ ने पकड़े गए आरोपियों से डीजल और पेट्रोल की बिक्री के संबंध में लाइसेंस मांगा लेकिन वह दिखा नहीं सकेे। इसके बाद पुलिस बरामद डीजल, पेट्रोल समेत अन्य सामानों के साथ दोनों को कोतवाली ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध डीजल और पेट्रोल के साथ पकड़े गए रामकेश पाल निवासी ग्राम सुंडी थाना खरौंधी जिला गढ़वा झारखंड और नीरज पाल निवासी ग्राम जोगा थाना उटारी जिला पलामू झारखंड को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ चोपन थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। डीएसओ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चोरी-छिपे डीजल या पेट्रोल बेचने वालों के बारे में उन्हें सूचना दे सकता है। सूचना पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed